लोगो को पहली नजर में प्रभावित और कैसा हो आपका परिचय

 लोगो के बीच अपनी अलग पहचान बनाने के आसान हिंदी टिप्स



 हर कोई चाहता है की वह स्मार्ट (Smart) दिखे और सभी लोगो को अपनी ओर प्रभावित भी करले, हर व्यक्ति चाहता है कि सभी लोगो के बीच में उंसी एक अच्छी और अलग पहचान बनें जिससे सभी लोग आपको जानने लगे इसके लिए या तो आपको किस काम में प्रसिद्ध होना पड़ता है या फिर आपको अपनी आदतों को बदलना पड़ता है. इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता

मै आपको बताऊंगा कि कैसे आप पहली बार में ही लोगो को प्रभावित कर सकते हैं. अगर आप सभी लोगो के बीच में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं या फिर अपनी व्यबहार प्रभावित करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको खुद में कुछ बदलाव लाने जरुरी होंगे जिससे आप किसी को भी पहली नजर में ही प्रभावित कर सकते हैं

कपडे पहनने के तरीके को बदले




जब भी आप पहली बार किसी से मिलते हैं तो उसे आपके व्यवहार और आदत के बारे में नहीं पता होता है,हर किसी व्यक्ति कि पहली नजर आपके कपड़ो पर पड़ती है कि आपने कैसे कपड़े पहने हैं किस तरीके से पहने हैं आदि आपको ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो आपकी पर्सनैलिटी (Personality) के हिसाब सी ठीक हों जिन्हें पहनकर ये लगे कि आप सज्जन व्यक्ति हैं.जरुरी नहीं कि कपड़े नए होने चाहिए उन्हें पहनने का तरीका सही होना चाहिए जिससे सामने वाला देखते ही आपसे प्रभावित हो जाये.  


आत्मविश्वास के साथ लोगो से मिलें 


जब भी आप पहली बार किसी से मिलते हैं तो खुले दिमाग ओर पूरी आत्मविश्वास के साथ मिलें अगर आप चाहते हैं कि आप उन्हें प्रभावित करें तो आपको ऐसा करना होगा तथा आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस सामने वाले व्यक्ति को आपके बेहतर व्यक्ति होने का सन्देश देता है.अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस को हमेशा मजबूत बनाये रखे. अपने आप पर कण्ट्रोल रखे एसी बाते बिलकुल न करे की सामने वाले आपको जज करने लगे।  

  अपनी बॉडी लैंग्वेज को सही बनाएं रखे। 


किसी भी व्यक्ति से पहली मुलाकात पर आपकी बॉडी लैंग्वेज (Body Language) का बहुत प्रभाव पड़ता है, जब भी आप पहली बार किसी व्यक्ति से मिलते हैं तो अपने चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल (Smile) जरूर होनी चाहिए और उनसे इस तरीके से बात करें जिससे सामने वाले व्यक्ति को लगे कि आपके अंदर बहुत आत्मविश्वास है. जब आप उनसे बात करें तो नजर को उठा कर बात करें.


आपके बात करने का तरीका अच्छा होना चाहिए 

अगर आप चाहते है कि आपसे सभी पहली नजर में ही प्रभावित हो जाये तो आपको अपने बात करने तरीका अच्छा करना होगा अर्थात आपको बात करने का ऐसा तरीका सीखना होगा जिससे सामने वाला व्यक्ति आपसे प्रशन्न हो जाये. आप जो भी बात करें सकारात्मक तरीके से करें. उनसे ऐसे बात करें जिससे सामने वाले व्यक्ति की सोच भी सकारात्मक हो जाये.


विनम्र और सभ्य तरीके से बात करें क्रोध बिलकुल न करे 


जब भी आप किसी से बात करें तो विनम्र और सभ्य तरीके से बात करें हर इंसान को विनम्र और सभ्य तरीके से की गयी बातें अच्छी लगती हैं, हर कोई इंसान विनम्र और सभ्य तरीके से की गयी बातो से प्रशन्न हो जाता है. बात करते समय कभी भी क्रोध न करें आपका क्रोध सामने वाले व्यक्ति पर गलत प्रभाव दाल सकता है. एक बात का अवश्य ध्यान रखें की आप कोई भी ऐसी बात ना कहें जिससे सामने वाले व्यक्ति को आपकी किसी भी बात का बुरा लगे और बेतुकी   बातें बिलकुल भी ना करें.

अगर आप चाहते हैं की आपका हर व्यक्ति के सामने सही और अच्छा प्रभाव पड़े तो दिए गए सब तरीको को अपनाते हुए सभी से बात करें, दिए गए तरीको के अनुसार आप हर व्यक्ति के सामने अपना अच्छा परिचय दे सकते हैं और उन्हें प्रभावित भी कर सकते हैं 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

" LUCK" क्या होता है

सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है?

हमारे नये guest के लिए